avatar
Your name :

or login

Add Song
New comments

Lucke_India - Ram Teri Maya

 
0
Copied!
(Verse - 1)

हे राम, तेरी माया
जग में बड़ी ही निराली
मानव आता खाली हाथ
और जाता भी है खाली

सांसारिक इस दुनिया में
किसी ने कुछ न पाया है
जगत में कमाया धन
यही पर रह जाता है

सांसारिक दुनिया जाल है
अजीब गोरख धंधा बस
तू 4 लोगों की सोचता
वो 4 देंगे कंधा बस

माया के इस जाल में बस
कर्म होंगे तेरे साथ
दुनिया के लोगों से मिलके
क्यों होता है तू निराश

ऐसी ही ये दुनिया है
माया में फंसे लोग हैं
माया की करते बात है
माया का ही तो खेल है
जब पैसा होता जेब में
तो साथ कोई छोड़े ना
खाली हाथ होगा तू कोई
तेरी तरफ मुड़े ना

दुनिया जैसी आज है
वो वैसी होगी कल भी
समस्या पैदा होती है
तो होता उसका हल भी

ये माया मेरे राम की तो
राम मेरे जाने बस
हे राम मेरे कर्म में
अब कर मुझे सफल भी

(Verse - 2)

लगाव से ही पीड़ा है
और त्याग में ही सुख
है वासना ही मोह तो
उम्मीदों में ही दुःख

समझ में ही ज्ञान है
एकांत में ही सुख और
अंत ही आरंभ है
न मोड़ न उस से रुख
अंधेरा आता साथ लेके
उजाले की उम्मीद भी
वसंत आती साथ में
पतझड़ का लेके रूप भी

जन्म होता प्राणी का फिर
मृत्यु तो निश्चित है जो
आया है वो जाएगा क्यों
मौत को लेके चिंतित है

सब लेख लिखे हैं पहले से
कर्मों की पुस्तक अंकित है
भीतर की तेरी आत्मा
कर्मों से तेरे दुषित है

जीवन का चक्र अजीब है
ये मानव कोई जाने ना
ये माया मेरे राम की
कभी कोई पहचाने ना क्यूं...

SoundCloud:

edit soundcloud

YouTube:


More Lucke_India lyrics

Lucke_India

No Foto

Song Description

Biography

New Lyrics

Dmsk69 - КУЧЕРЯВЫЙ [curly] | Текст песни
{Текст песни «КУЧЕРЯВЫЙ»} {Куплет} Эй, я забил ей гол Не
WOKE UP - XG | Lyrics (ja)
Yeah ここでずっと見つめてきた どう受け取るかはあなた次第 元いた場所はパニック状態よ もう私は別の惑星に向かって 新しい時代を作る
ChrisHallSaysHi - New Tricks | Lyrics
When you laugh you start to glow A pure fire to draw me close As I am drawn to your
J Martina - Kondena | Letra
Urrunetik ikusten zaitut Ta urruntzen zara gehiago Ezjakintasuna baino Maiz kolpea
Mir Blackwell - Waifu SZN | Lyrics
{Intro} OK, alright, look {Verse} I feel like Rudeus, my
AnxietEery - Time | Lyrics
V1: You see that everyone is walking by Through the eyes theres hope but many will die
FinnDaBin - NIGHTSHADE73 | Lyrics
{Intro: FinnDaBin} Yeah, uh {Verse: FinnDaBin &
J Martina - Bihar | Letra
Ez dut hau nahi Gehiago nahi dut Gehiago nahi dut Zergatik egon zai? Gehiago
Vallerie Muthoni - Say Something | Lyrics
Scuse me hi kuna venye umeniroga And when you smile good God ni kunoma Otherwise you’re